Friday, November 14, 2025

बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद का आयोजन

प्रतिभागी बच्चों को उपहार देकर किया गया पुरस्कृत
सोहाव (बलिया)। मां सुरसरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित सेवा सदन स्कूल कथरिया पर बाल दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक और जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का बच्चों के प्रति लगाव सर्वविदित है। हम सभी आज के दिन को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं, कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में चम्मच दौड़,कबड्डी, खो खो ,कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया। तथा प्रतिभागी सभी बच्चों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।

 इस दौरान किरन, दीपशिखा सिंह, सोनम, रिया गुप्ता, अंजली पांडेय, प्रणिता, रूबी, अर्चना, शबाना खातून सहित सभी शिक्षक और बच्चे उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु एसडीएम बांसडीह को सौंपा पत्रक

उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती आई है जनजाति प्रमाण पत्र जारी करो के लगे जोरदार नारे.... बांसडीह (बलिया)। उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर...