मनाया गया महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गा देवी का 45वाँ जन्मदिन

"राष्ट्रीय पत्रकार समर्पण संघ" के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश "महाजन" के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम
बलिया। नगर के हरपुर मिढढी में राष्ट्रीय पत्रकार समर्पण संघ के महिला- प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्षा दुर्गा देवी (पत्रकार) का-45वाँ जन्मदिन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश "महाजन" के नेतृत्व में मनाया गया जिसमें दुर्गा देवी ने केक काटकर अपना जन्म-दिन मनाया।इस मौके पर उन्होंने  संगठन के सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी के प्रति-आभार व्यक्त किया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश "महाजन" ने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ और समाज का आईना होता है जो जनता की सच्चाई को सामने लाने का कार्य करता है। कार्यक्रम में संगठन के पत्रकार बंधु, महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्षा-शान्ति देवी, संरक्षकगण में विजय सोनी (पत्रकार), राकेश कुमार गुप्ता, कानूनी सलाहकार एड०प्रेम शंकर वर्मा, गणेश तिवारी (पत्रकार), संजय राय (पत्रकार), संजय सिंह(पत्रकार), अजय तिवारी (पत्रकार), मोहसिन मंजर"रिंकू" (पत्रकार), श्रीमती विजया वर्मा (पत्रकार), भाजपा महिला प्रकोष्ठ के नगर महामंत्री रूपा सिंह, रिंकू वर्मा, रीता शर्मा, इंदु गुप्ता, संगीता मिश्रा, शशि आनंद वर्मा, रणजीत सिंह एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा