नवरात्र पर्व पर कन्या पूजन का है विशेष महत्व: अम्बेश

सेवा भारती बलिया इकाई द्वारा 151 कन्या पूजन समारोह का आयोजन
बलिया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक संगठन सेवा भारती बलिया इकाई द्वारा 151 कन्या पूजन समारोह का आयोजन नगर के अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। इस अवसर पर पर  सभी अथितियों ने सभी 151 दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का तिलक लगाकर पैर धोकर सामूहिक पूजन किया। इसके बाद सभी कन्याओं को सामूहिक भोजन करवाया गया। अतिथियों ने कन्याओं को दक्षिणा दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया विभाग के विभाग प्रचारक अम्बेश ने इस अवसर पर कहा कि नवरात्र पर्व पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है, क्योंकि इसमें कन्याओं को देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों का प्रतीक माना जाता है। कन्या पूजन के दौरान, 2 वर्ष से 10 वर्ष तक की कन्याओं को पूजने का विधान है, जिन्हें देवी के विभिन्न रूपों के रूप में देखा जाता है। उन्होंने आगे बताया कि कन्या पूजन का उद्देश्य न केवल देवी की कृपा प्राप्त करना है, बल्कि समाज में कन्याओं के प्रति सम्मान और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। इस पूजन के दौरान कन्याओं को भोजन कराना और उन्हें उपहार देना एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो उनकी प्रसन्नता और संतुष्टि का प्रतीक है। कन्या पूजन के माध्यम से हम न केवल देवी की कृपा प्राप्त करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी ला सकते हैं और कन्याओं के प्रति सम्मान और प्रेम को बढ़ावा दे सकते हैं।

    उन्होंने विजयादशमी उत्सव  के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो भगवान राम द्वारा रावण के वध और देवी दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार हमें अपने जीवन में सकारात्मक मूल्यों को अपनाने और नकारात्मक प्रवृत्तियों को दूर करने की प्रेरणा देता है।

सेवा का भाव जागृत करना वास्तव में एक शक्तिशाली तरीका है जिससे हम अपने समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। जब हम दूसरों की सेवा करते हैं, तो हम न केवल उनकी मदद करते हैं, बल्कि अपने अंदर की नकारात्मकता को भी कम करते हैं।

कार्यक्रम की प्रस्ताविकि व संचालन सेवा भारती के उपाध्यक्ष रामकृष्ण उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती के अध्यक्ष ई. कृष्ण गोपाल सिन्हा ने की। मंचस्थ अतिथियों में सेवा भारती के मंत्री अजय गुप्ता, सेवा भारती के उपाध्यक्ष राजीव कुमार थे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर के नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, विभाग के सह विभाग, कार्यवाह हरनाम, रामकुमार तिवारी, डॉ. संतोष तिवारी मारुति नन्दन, नगर प्रचारक प्रवीण, सेवा भारती समिति की विभाग मंत्री श्रीमती अंजना तिवारी, शिखा गुप्ता, आनन्द गुप्ता, रामबदन सिंह, नागेंद्र तिवारी के साथ अन्य गणमान्य  बन्धु भगिनियाँ उपस्थित थीं।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा