कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पार्टी को मजबूती से 2027 के चुनाव हेतु करे तैयार: उदय बहादुर सिंह

सपा बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह ने पत्र किया जारी
बलिया। समाजवादी पार्टी बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह ने एक पत्र जारी कर विधान सभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट किया है कि पार्टी की पिछली क्षेत्रीय मासिक बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दूरभाष के द्वारा अपने संबोधन में स्पष्ट कर दिया कि विधान सभा क्षेत्र में पार्टी पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी के नेतृत्व में ही संघर्ष कर आगे चुनाव लड़ेगी। ऐसे में आप कार्यकर्ता और पदाधिकारी किसी भी व्यक्ति के बात में आए बिना पार्टी को मजबूती से 2027 के चुनाव हेतु तैयार करे।

 क्षेत्रीय अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह ने पत्र में बिना किसी के नाम का उल्लेख किए ही पार्टी का झण्डा लगाकर विधानसभा चुनाव की तैयारी करने वाले को पार्टी विरोधी करार दिया। यही नहीं उन्होंने कहा हैं कि ये तथा कथित लोग पार्टी का हमेशा से विरोध करते आ रहे है और पीडीए विरोधी मानसिकता के है ऐसे लोग पार्टी के साधारण सदस्य तक नहीं है और पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ 2017 के चुनाव में निर्दल प्रत्याशी बन कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी अपशब्द बोले है। ऐसे लोगों से पार्टी कार्यकर्ताओं को दूर एवं सावधान रहने की आवश्यकता हैं।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-