Sunday, August 31, 2025

केशरवानी वैश्य नगर समिति के अध्यक्ष बने प्रकाश चन्द्र केशरी

महिला समिति की अध्यक्ष चुनी गई पुष्पा केशरी
बलिया। शहर के टाउन हॉल बापू भवन में केशरवानी वैश्य नगर समिति बलिया का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिर्जापुर से चलकर बलिया पहुंचे  समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक केशरवानी ने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। 

चुनाव को लेकर केशरवानी समाज का उत्साह देखते बन रहा था। समिति के पदाधिकारियों द्वारा समाज की महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को अंगवस्त्र से सम्मानीत किया गया। समिति के शीर्ष नेतृत्व ने समाज के युवा वर्ग और महिलाओं के कंधे पर केशरवानी समाज को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी। नेतृत्वकर्ताओं ने अध्यक्ष पद पर प्रकाश चन्द्र केशरी को सर्वसम्मति से चुना। वही महामंत्री मोहित केशरी, कोषाध्यक्ष दीपक केशरी, उपाध्यक्ष प्रमोद केशरी, चंदन केशरी, राहुल केशरी, अंकित केशरी, संतोष केशरी, उपमंत्री रंजीत केशरी, प्रकाश केशरी, संगठन मंत्री आशीष केशरी, कार्यालय सचिव कुश जी केशरी, सूचना मंत्री मंजीत केशरी सहित कार्यकारणी के सदस्यों का चुनाव हुआ।

केशरवानी वैश्य समिति ने नारी शक्ति को भी समाज के हित मे कार्य करने  व पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का मौका देते हुए महिला समिति का भी चुनाव किया जिसमें अध्यक्ष पद पर पुष्पा केशरी, महामंत्री स्वाति केशरी, कोषाध्यक्ष जयश्री केशरी, उपाध्यक्ष शोभा केशरी एवं गीता केशरी, संगठन मंत्री रेनू केशरी, कार्यालय सचिव प्रिया केशरी सहित कार्यकारणी के महिला सदस्यों का चयन हुआ।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक केशरी ने कहा कि हमारा केशरवानी समाज बदलते समय के साथ आगे बढ़ रहा है। शिक्षा, रोजगार और राजनीति में अहम भूमिका निभा रहा है। निश्चित ही हमे समाज मे दबाने का प्रयास किया गया लेकिन अब यह समाज अपने हक के लिए जागरूक है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अशोक केशरी व दीपक केशरी ने युवाओं और महिलाओ को समाज की नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी कहा हमारी संख्या बलिया में कम जरूर है लेकिन हम समाज के किसी वर्ग से कम नही सभी क्षेत्रों में हमारी पहुंच है उद्देश्य है समाज के साथ कदम से कदम मिला कर रामराज की स्थापना करना जहां हर कोई खुशहाल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अशोक केशरवानी, उपाध्यक्ष श्री कांत केशरवानी, अशोक केशरी, सिद्धार्थ केशरवानी, जय प्रकाश केशरवानी प्रयागराज, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरी, जिलामंत्री श्रीराम केशरी, नगर अध्यक्ष अशोक केशरी, नगर महामंत्री दिलीप केशरी, राहुल केशरी टाटा, सुनील केशरी, चंदन केशरी, दीपक केशरी, जय प्रकाश केशरी, कार्यक्रम के संरक्षक आनंद केशरी एवं संरक्षिका अहिल्या केशरी तथा सभा का संचालन दिलीप केशरी एवं अतिथियों का आभार अशोक केशरी ने किया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

No comments:

Post a Comment

गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु एसडीएम बांसडीह को सौंपा पत्रक

उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती आई है जनजाति प्रमाण पत्र जारी करो के लगे जोरदार नारे.... बांसडीह (बलिया)। उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर...