पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में एक पेड़ माँ के नाम अभियान का हुआ आयोजन

पेड़ लगाने से ज्यादा बचाना है जरुरी: डीएम
बलिया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय  प्राचार्य, उदय कुमार सिंह के द्वारा विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना था। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान छात्रों ने अपनी-अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर उन्हें समर्पित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इस अवसर पर कहा, “एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के महत्व को दर्शाता है। हम सभी को पेड़ लगाने और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए।” इसका उद्देश्य छात्रों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी विकसित करना है। इस पहल के तहत छात्र व्यावहारिक अनुभव से पेड़ों, स्थिरता और प्रकृति के संरक्षण का महत्व सीखते हैं। यह उन्हें अपने आस-पास के पर्यावरण की देखभाल करने और पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करता है। 

वृक्षारोपण अभियान में, अपूर्व दीक्षित आईएफएस व एनडीआरएफ टीम से इंस्पेक्टर राम यज्ञ शुक्ला, कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी एवं विद्यालय के सभी अध्यापक, छात्र छात्राओं ने सहभागिता किया। आए हुए अतिथियों एवं छात्र छात्राओं के पत्नी बड़े बाबू ए के सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन