निःशुल्क नेत्र शिविर: गरीबों के लिए वरदान

दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर आर्य समाज में लगा नेत्र का शिविर
बलिया। शहर के आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज मंदिर पर शांति देवी नेत्रालय जगदीशपुर के द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने मीडिया से वार्ता की और बताया कि उनका मकसद सरकार की आयुष्मान योजना को हर लोगों तक पहुंचाना है।

आयुष्मान योजना का लाभ
डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत गरीब लोगों को निशुल्क नेत्र चिकित्सा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बहुत ही अनेक कार्य किया जा रहा है जिससे कि हर गरीब को मदद मिल रहा है।

नियमित शिविर का आयोजन
डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा लगातार जनपद के तमाम जगहों पर कैंप का आयोजन किया जाता है और वहां से मरीजों को नेत्रालय पर लाकर निःशुल्क उपचार किया जाता है। इससे मरीज भी संतुष्ट होकर अपने घर और दवा लेकर जाते हैं।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन