जिले की खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर परिवहन मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

संयुक्त व्यापार मंडल बलिया का प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी मिल रखी विद्युत संबंधी समस्याएं
बलिया। संयुक्त व्यापार मंडल बलिया का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को बलिया भाजपा कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री माननीय दयाशंकर सिंह जी से मिला। साथ में राज्यसभा के सांसद माननीय नीरज शेखर, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गंद जी भी उपस्थित थे। 

प्रतिनिधि मंडल ने बलिया शहर और जिले में विद्युत व्यवस्था की खराब स्थिति को ठीक करने के लिए माननीय मंत्री जी से आग्रह किया।शहर के कुछ क्षेत्रों में दो दिन से विद्युत सप्लाई न होने, बार-बार बिजली का ट्रिप करने, तार की जर्जर व्यवस्था, जगह-जगह  आग लग जाने आदि समस्या से अवगत कराया। माननीय मंत्री जी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मोबाइल पर वार्ता किया और कहा कि विद्युत की जो भी समस्या है उसका अविलंब समाधान करें। जहां जरूरत हो मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाया जाए। मेरे विधायक निधि से मैं पैसा दे दूंगा। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मैं इस संदर्भ में ऊर्जा मंत्री माननीय अरविंद शर्मा जी से बात करूंगा।

प्रतिनिधि मंडल में अरविंद गांधी प्रदेश उपाध्यक्ष,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश, प्रदीप वर्मा एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, रजनीकांत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल, जिला अध्यक्ष पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल मंजू सिंह एवं करण सरावगी आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा