गोंड जानजाति प्रमाण पत्र के लिये क्रमिक सत्याग्रह अनशन का 17वां दिन

तहसील प्रशासन द्वारा छात्रा के भविष्य के साथ खिलवाड़ का लगाया आरोप
बलिया। राष्ट्रपतीय राजपत्र शासनादेश संविधान शासनादेश में दिए गए दिशा-निर्देश का अनुपालन किए जाने गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र सुगमत पूर्वक बनाने की मांग को लेकर 18 जून दिन बुधवार को आंदोलन के 143वें दिन और संयुक्त रूप से क्रमिक सत्याग्रह अनशन के 17वें दिन पर कीर्तिपुर निवासी रवि कुमार गोंड व मिश्र नेवरी रामनाथ गोंड अनशन पर रहें।

 इस दौरान नवानगर निवासी किरन गोंड ने बताया कि अपनी पुत्री वैष्णवी गोंड जिसका चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है का गोंड जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतू तहसील पर पिछले तीन महीने से दौड़ लगा रही है। लेकिन तहसील  प्रशासन द्वारा मानवता को ताक पर रखते हुए लड़की के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जबकि लड़की के माता पिता दोनों का गोंड जनजाति का प्रमाण पत्र है। उसके बाद भी तहसील प्रशासन द्वारा छात्रा के भविष्य के साथ खेला जा रहा है। बताते चले कि वैष्णवी का सैनिक विद्यालय में भी चयन हुआ था। लेकिन प्रमाण पत्र के अभाव में एडमिशन का डेट समाप्त हो गया और जिस तरह तहसील प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया और मेरी बेटी का एडमिशन नहीं हुआ तो मै खुद आमरण अनशन पर बैठने का कार्य करूंगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।

 बैठक में मुख्य रूप से मनोज शाह, सुरेश शाह,संजय शाह, धर्मेंद्र गोंड, कृष्णकांत गोंड, गुड़िया शाह,सूर्यांश प्रताप शाह, श्रीपति गोंड, किरन गोंड, शिवकुमारी देवी, मुन्नी गोंड, आकांक्षा गोंड, इंद्रवती गोंड, विमला गोंड, पुष्पा गोंड, दुर्गावती गोंड, शिवमंगल गोंड, धर्मवती देवी रहें।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन