एकलव्य मिशन स्कूल के छात्र/छात्राओं, सदस्यों, अतिथियों सहित 150 को किया गया सम्मानित
बलिया। जनपद की शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्था परमज्ञान एकलव्य सेवा संस्थान एवं एकलव्य मिशन द्वारा शहर के टी.डी. कॉलेज के मनोरंजन हाल में "एकलव्य सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। जिसमें एकलव्य मिशन स्कूल के छात्र_छात्राओं, सदस्यों, अतिथियों सहित 150 लोगों को मेडल, शील्ड एवं अंग-वस्त्र आदि देखकर सम्मानित किया गया।
एकलव्य मिशन विगत 15वर्षों से पिछड़ा, अतिपिछड़ा एवं अनुसूचित समाज में छात्र-छात्राओं को शिक्षा, खेल कूद, प्रतियोगिता, एवं समाज में सामाजिक सम्मान एवं जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम करती आ रही है। जनपद बलिया, गाजीपुर, मऊ इत्यादि जिलों में एकलव्य मिशन ने स्कूल खुलवाना, प्रतियोगिता कराना आदि मुख्य है।
एकलव्य समाज समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश मत्स्यजीवी सहकारी संघ के चेयरमैन वीरू साहनी, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर वीरेंद्र निषाद, फिशरमैन आर्मी के अध्यक्ष चंद्रभान निषाद, गोरखपुर विधानसभा के विधायक प्रत्याशी दारा सिंह निषाद, जय प्रकाश निषाद, एकलव्य मिशन के मंडल अध्यक्ष अर्जुन बिंद, राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश्वर कश्यप, डॉक्टर स्वामीनाथ साहनी, रविश्वर, दिनेश साहनी, विजय बहादुर चौधरी, चंद्र शेखर साहनी, एकलव्य संदेश न्यूज चैनल के पत्रकार अनिल कश्यप, सोनू कश्यप, मंटू साहनी, संतोष साहनी, एडवोकेट सुरेंद्र निषाद, एडवोकेट पिंटू साहनी, राधेश्याम निषाद, मिथिलेश बिंद, श्याम सुंदर कश्यप, मनोरंजन साहनी, सुशील भारती, छात्र नेता अनुराग पटेल, मानिक चंद साहनी , विनोद चौधरी, मनोज प्रधान, कामता प्रसाद, राम प्रवेश बिंद, शशि कश्यप, अनुष्का साहनी, विजय राजभर आदि लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलाब चंद साहनी और संचालन द्वारिका बिंद ने किया। सभी छात्र छात्राओं, अतिथियों का स्वागत मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय साहनी ने किया।
No comments:
Post a Comment