भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयन्ती समारोह "चलो गांव की ओर" का हुआ आयोजन
बलिया। ऑल इंडिया महापदम नंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद बलिया के तत्वावधान में सामाजिक न्याय के प्रणेता भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयन्ती समारोह, "चलो गांव की ओर" के तहत ग्राम-निरुपुर, विकासखंड- बेलहरी, जनपद-बलिया में पूरे हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदय नारायण नंद जी विशिष्ट अतिथि एल बी शर्मा जी जिलाध्यक्ष नथुनीराम नंद व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा सुमन ठाकुर तथा जिला सचिव सुनील कुमार ठाकुर जी ने शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्पित कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय उदय नारायण नंद जी ने कहा कि "जननायक कर्पूरी ठाकुर ईमानदारी व सादगी के प्रतीक तो थे ही किन्तु वे अपने आप में एक विचार थे।"
विशिष्ट अतिथि मा. एल बी शर्मा जी आजमगढ़ मण्डलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का व्यक्तित्व शिवाजी, गांधी जी, अम्बेडकर, लोहिया, शास्त्री जी जैसी सख्सियत का अनुपम मेल था।" श्यामू ठाकुर सपा नेता ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी एक विचार थे।
कार्यक्रम को नागालैण्ड से पधारे सहायक निदेशक मा. गुलाबचंद शर्मा, इंजीनियर अशोक जी,सौरभ ठाकुर, शम्भूनाथ ठाकुर, कौशल ठाकुर, चंदन ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, सुमन ठाकुर, श्रीलता देवी, सपा नेता श्यामू ठाकुर, आदि लोगों नें मंच से अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मा. नथूनी राम नंद और कुशल संचालन जिला सचिव मा. डॉक्टर सुनील कुमार ठाकुर ने तथा कार्यक्रम का सफल आयोजन कार्यक्रम प्रभारी जिला संरक्षक मा. नित्यानंद ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम में जनपद के कोने -कोने से नंदवंशीय समाज व अन्य वर्ग से सर्व श्री गुलाबचंद नंद, मनोज ठाकुर नंदवंशी, जितेंद्र ठाकुर, एडवोकेट राघवेंद्र, एडवोकेट निर्मल कुमार, सपा नेता श्यामू ठाकुर, सुभाष ठाकुर, श्रीलता देवी, सुमन देवी, निशा देवी, लक्ष्मी देवी, अनीता देवी, निशा देवी, ज्योति देवी, सुशीला देवी, जानकी देवी, सुनीता ठाकुर, राधा ठाकुर, अभिषेक शर्मा, शिवजी ठाकुर, गणेश, झीना, राजेश, द्वारिका, अमित, गुलाबचंद, सुभाष चंद्र, जय शंकर ठाकुर, अमरजीत यादव, राजा ठाकुर, कन्हैया लाल, विदेशी यादव सहित सैकडों लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
No comments:
Post a Comment