घर-घर में अक्षत पुष्प देकर दिया जा रहा निमंत्रण


गायत्री शक्तिपीठ बलिया में एक जनवरी से होगा गायत्री महायज्ञ एवं विराट संस्कार महोत्सव
बलिया। मां गायत्री प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विराट संस्कार महोत्सव दिनांक 1 जनवरी से 4 जनवरी 2025 तक होने वाले विराट आयोजन में भागीदारी हेतु गायत्री परिवार के साधक बहनों द्वारा घर घर में अक्षत पुष्प देकर निमंत्रण दिया जा रहा है। 

शहर के प्रबुद्ध वर्ग, स्वयं सेवक संगठन, व्यपारीक वर्ग, अधिकारी, शहर के 25 वार्ड में 20 टोली द्वारा घर घर में अक्षत पुष्प वितरण कर निमंत्रण दिया जा रहा है। वही जनपद के 170 न्याय पंचायत में प्रचार चल रहा है। 17 ब्लाकों, बलिया नगर के 25 वार्ड से  निर्धारित मंदिरों से झांकीयो के साथ जय घोष भजन कीर्तन करते हुए वाहन रथयात्रा के साथ मंगल कलश शोभा यात्रा में शामिल होने की व्यवस्था किए जा रहें हैं।

उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ बलिया के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि यज्ञ में पांच दिन के शिविर में संकल्पित पांच सौ साधक दम्पति को रहने ठहरने की आवासीय व्यवस्था किए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन