शांति व्यवस्था की दृष्टिगत क्षेत्राधिकार नगर ने किया क्षेत्र भ्रमण

प्रत्येक दिन पैदल भ्रमण कर शांति व्यवस्था का देते हैं संदेश
बलिया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकार नगर गौरव कुमार वर्मा पूरे नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये  प्रत्येक दिन पैदल भ्रमण कर शांति व्यवस्था का संदेश देते हैं। 

उनके साथ शहर कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह अपने दल बल के साथ चारों तरफ सहयोगियों के साथ भ्रमण करते हैं। सुरक्षा व्यवस्था मे  मुस्तैदी के साथ भ्रमण करते हुए जिला जज कार्यालय मे पूरे परिसर में क्षेत्राधिकार नगर ने गेट पर लगे सीसीटीवी की 10 मिनट तक सीसीटीवी फुटेज भी देखा। साथ ही  तैनात इंस्पेक्टर सब इंस्पेक्टर हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, महिला  कांस्टेबल चारों तरफ भ्रमण करते दिखाई दिये। इस दौरान कई व्यक्तियों से पूछताछ की गई। क्षेत्राधिकारी ने सभी मंजिलों पर चारों तरफ निरीक्षण किया। संतुष्टि के बाद वापस आए। इनके साथ क्षेत्राधिकार सदर पुलिस लाइन के आर आई अन्य सहयोगी गण के  साथ मौजूद रहे।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा