Monday, September 2, 2024

राष्ट्रीय व्यापार दिवस पर व्यापारियों का होगा सम्मान

तीन सितंबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय व्यापार दिवस
बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बलिया के द्वारा 31वा स्थापना दिवस "राष्ट्रीय व्यापारी दिवस" के रूप में जापलिनगंज स्थित साहू भवन में मंगलवार को 1:00 बजे दिन में कार्यक्रम अयोजित किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द गांधी एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र सिंह, प्रतिनिधि, परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संत कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बलिया जय प्रकाश साहू , संजय कुमार गुप्ता, अध्यक्ष, टैक्स बार एसोसिएशन, बलिया, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी प्रथम सुरेंद्र जी एवं द्वितीया बजरंगी यादव, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग बलिया अभिषेक सिंह यादव, मायाराम महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बलिया आदि होंगे।  कार्यक्रम में व्यापार उद्यमी हित प्रति चर्चा, वार्षिक एजेंडा का अनुमोदन, केंद्र और राज्य सरकार से मांग सम्मिलित है। इस मौके पर व्यापारियों का सम्मान होगा।

    पुरस्कार वितरण
व्यापारी प्रमुख समाजवादी प्रभुनाथ गुप्ता को वर्ष 2023 का भामाशाह पुरस्कार तथा विद्या शंकर प्रसाद वरिष्ठ व्यापारी नेता को व्यापारी समाज की आजीवन सेवा के लिए "लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार -2023 " दिया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन के जिला पदाधिकारी एवं व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...