सेवा सदन स्कूल कथरिया पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कई बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत 
नरही (बलिया)। माँ सुरसरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित सेवा सदन स्कूल, कथरिया पर 78वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिरलाल यादव जिला पंचायत सदस्य एवं विशिष्ठ अतिथि ग्राम प्रधान राजू सिंह द्वारा राष्ट्रीय तिरंगा झण्डा फहराया गया। 

इस दौरान वीरलाल यादव एवं ग्राम प्रधान राजू सिंह एवं स्कूल के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन हिंदी की शिक्षिका किरन मैम ने किया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा कई बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 

इस दौरान स्कूल के शिक्षक अंजली पांडेय, अंशिका सिंह, दीपशिखा सिंह, रिया गुप्ता, सोनम मैम, संध्या गिरि, प्रभुनाथ राजभर सहित सभी अध्यापक एवं छात्र छात्राए उपस्थित रहे। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन प्रिंसिपल सुमन सिंह ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा