भव्य तरीके से मनेगा बलिया बलिदान दिवस: जिलाधिकारी

बलिया बलिदान दिवस की तैयारी के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर बलिया बलिदान दिवस की तैयारी के संबंध में चर्चा की। 

उन्होंने अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिया कि पूरी गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारियां को निभाएंगे। उन्होंने कहा कि बलिया बलिदान दिवस भव्य तरीके से मनाया जाना चाहिए।बैठक में मौजूद लोगों ने भी इसको और भव्य रूप से मनाए जाने के संबंध में अपने-अपने सुझाव दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बलिया के लिए यह दिन उत्सव का दिन है। इसलिए इसकी भव्यता में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने जेलर को निर्देश दिया कि 19 अगस्त को जेल पर जो भी कार्यक्रम आयोजित होंगे उसकी तैयारी पहले से ही कर लेंगे।

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय, साहित्यकार डॉ शिवकुमार कौशिकेय, असगर अली, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन