Friday, August 30, 2024

बाढ़ पीड़ितों के जख्मो पर नमक छिड़कने का काम कर रही है सरकार: रामगोविंद चौधरी


बाढ़ पीड़ितों की बेबसी देखकर भावुक हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव
बांसडीह (बलिया)। सरकार झूठे आश्वासनों से बाढ़ पीड़ितों के जख्मो पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। अधिकारी जान मारने के लिये नही होते अधिकारी और कर्मचारी से सरकार से पैसा दिलवाकर कार्य कराया जाता है। 

बांसडीह विधानसभा के मनियर, टुकड़ा नंबर 2, ककरघट्टा, रिगवन, खादीपुर, सुल्तानपुर, पर्वतपुर, सारंगपुर, खेवसर, रेगहा, रामपुर नम्बरी, चितबिसाव कला, महाराजपुर आदि बाढ़ से ग्रसित  गाँवो का दौरा कर ग्रामीणों के बीच पंहुचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व  नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों की बेबसी देखकर भावुक हो गए। कहा कि जो बाढ़रोधी काम अप्रैल के महीने में हो जाना चाहिए। उस कार्य को न जाने किस माया मोह में रोक कर रखा गया था। और परिणाम यह हुआ कि भोजपुरवा  का राजस्व गाँव टीकूलिया दीयर सरयू नदी में विलीन हो गया। कहा कि मैंने पांच पांच बार मुख्यमंत्री व जलशक्ति मंत्री समेत प्रदेश के सभी प्रमुख अधिकारियो को पत्र लिखकर क्षेत्र में बाढ़ विभीषिका से प्रभावित गाँवों की स्थिति से अवगत कराता रहा ।लेकिन सरकार की ओर से गाँव गरीब को बचाने के लिए अब तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया।

 उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सत्कार थी। उस समय भी बाढ़ आयी थी। तब हमने जान -माल को बचाने के लिए आटा, चावल, नमक, दाल, कपड़ा तथा जानवरों के लिए चारा आदि समेत हरसम्भव सहायता किया था। ढोंग व प्रपंच नही किया था। आज की बिधायक के सभी लोग सरकारी चीज बाट रहे हैं।यह सरकार के अधिकारियों कर्मचारियों का कार्य है। यह सरकार बाढ़ पीड़ितों के रंचमात्र हिस्सा भी मदद नहीं कर रही। उलटे झूठे आश्वासन देकर उनके जख्मो को कुरेदने का काम कर रही है।श्री चौधरी ने कहा कि राजनीति करने के लिए बहुत समय है यह वक्त इंसान और इंसानियत बचाने का है।

खादीपुर में ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगो की जमीन सब सरयू में समाहित हो गई। तो पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री ,जलशक्ति मंत्री सहित अधिकारियों को पत्र लिखकर ,उनसे बात कर आपके खेत का मुआवजा दिलाने का प्रयास करूंगा।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष के साथ विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह, सुशील कुमार पाण्डेय "कांहजी", आशीष सिंह, पूर्व प्रमुख अशोक यादव, धर्मेंद्र माणिक, कमलाकर यादव, चंद्रशेखर यादव, बेद प्रकाश सिंह, विजय सिंह, देवेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव, जितेंद्र, रामजी यादव, अवधेश, ललन बैशाखी, जय प्रकाश, सुनील मौर्य, सुदामा गोंड़, प्रभुनाथ यादव, जगमोहन, रामाशंकर, प्रभात मौर्य आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...