Saturday, June 29, 2024

देश के लिए सर्वस्व दान कर दिया था भामाशाह जी ने: अरविंद गांधी

संयुक्त व्यापार मंडल बलिया द्वारा भामाशाह जयंती का किया गया आयोजन
बलिया। भामाशाह जयंती को उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुसार 29 जून दिन शनिवार को व्यापारिक कल्याण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बलिया शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर संयुक्त व्यापार मंडल के द्वारा भामाशाह जयंती का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद अरविंद गांधी प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश में दानवीर भामाशाह जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए सर्वस्व दान कर दिया। इसी तरह व्यापारी भी देश के लिए समय-समय पर दान करके देश को मजबूत बनाता है। उत्तर प्रदेश सरकार को व्यापारी कल्याण दिवस घोषित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद भी उन्होंने दिया। प्रदीप वर्मा एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश में कहां की दानवीर भामाशाह व्यापारियों के मसीहा है। उनसे हम लोग सीख लेते हैं कि जब देश को जरूरत होती है व्यापारी समाज बढ़-चढ़कर सरकार को आर्थिक सहयोग करता है। प्रयाग चौहान, जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, बलिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने "व्यापारी कल्याण दिवस" घोषित करके व्यापारी समाज का सम्मान बढ़ाया है। मंजय सिंह, जिला अध्यक्ष, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, बलिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जिस तरीके से व्यापारी दिवस घोषित करके व्यापारियों का मान और सम्मान बढ़ाने का काम किया है इससे यह साबित होता है कि यह सरकार व्यापारियों की शुभचिंतक है। इस समारोह की अध्यक्षता एल प्रयाग चौहान, जिला अध्यक्ष ने किया और संचालन मंजय सिंह जिला अध्यक्ष पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल ने किया। 

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में दिनेश  तुरैहा जिला अध्यक्ष तुरैहा समाज, जिला मंत्री मनीष कुमार बंटी, युवा जिला अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता, फेडरेशन ऑफ व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष आकाश पटेल, रोहित सिंह मंडल अध्यक्ष सुखपुरा, रोहित पांडे मंडल अध्यक्ष शहर बलिया, जितेंद्र सोनी व्यापारी नेता एवं सभासद सिकंदरपुर, सूचना मंत्री प्रीतम गुप्ता, गणेश श्रीवास्तव, राजेश मौर्य, अनिल पासी, चंदन माली, संजय वर्मा, विनय वर्मा, संजय गुप्ता के अलावा बहुत सारे व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों द्वारा भामाशाह अमर रहे, व्यापारी कल्याण दिवस जिंदाबाद का नारा लगाता रहा।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...