Saturday, June 22, 2024

पांच लाख रुपए की 4224 शीशी अर्जिनिया अवैध शराब बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक स्कार्पियों बरामद
बलिया। सर्विलांस/ स्वाट टीम बलिया, थाना चितबड़ागांव व आबकारी बलिया की सयुक्त कार्यवाही में एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद स्कार्पियों मय 4224 शीशी अर्जिनिया अवैध शराब बरामद हुई है। शराब की कुल कीमत लगभग पाँच लाख रुपये है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया देव रंजन वर्मा द्वारा चलाये जा रहे अभियान अवैध मदिरा के निर्माण व बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के क्रम में अपर अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में बलिया पुलिस को महत्वपुर्ण सफलता मिली है।उल्लेखनीय है कि दिनांक 21.06.2024 को सर्विलांस प्रभारी नि0 विश्वनाथ यादव मय हमराह, थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार चौधरी मय हमराह व आब0 नि0 विनय कुमार, आब0 नि0 संदीप यादव मय हमराह, औषधि नि0 श्रीधेश्वर शुक्ल द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण विक्री पर अंकुश लगाये जाने के निर्देशन में रोकथाम जुर्म जरायम अपराध व अपराधियो पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यावाही हेतु क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यावाही हेतु क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर चाँदनाला पुलिया के पास से एक नफर अभियुक्त रमेश खरवार पुत्र स्व0 केशव खरवार निवासी वार्ड 06 पटेल नगर कस्बा व थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया गिरफ्तारी की गयी।

 दौराने गिरफ्तारी अभियुक्त के कब्जे से एक अदद स्कार्पियो नं0 UP 13 AD 7300 में 28 पेटी व 08 बोरे में 4224 शीशी कुल 845 ली0 आर्जिनिया अवैध शराब बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 99/2024 धारा-60(1),63, 72 EX. Act व 419/420/467/468/471 भादवि के पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है । गिरफ्तार अभियुक्त के आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. रमेश खरवार पुत्र स्व0 केशव खरवार निवासी वार्ड 06 पटेल नगर कस्बा व थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया।

बरामदगी-
1. स्कार्पियो नं0 UP 13 AD 7300
2. 28 पेटी व 08 बोरे में 4224 शीशी कुल 845 ली0 आर्जिनिया अवैध शराब कुल कीमती लगभग 05 (पाँच) लाख रुपये।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 99/2024 धारा-60(1),63,72 EX. Act व 419/420/467/468/471 भादवि थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 0168/2022 धारा-498ए,323,354, 494, 504 भादवि व ¾ डीपी एक्ट थाना नगरा बलिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. नि0 श्री विश्वनाथ यादव सर्विलांस प्रभारी जनपद बलिया
2. थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार चौधरी चितबड़ागांव
3. आब0 नि0 श्री विनय कुमार जनपद बलिया
4. आब0 नि0 श्री संदीप यादव जनपद बलिया
5. औषधि नि0 श्रीधेश्वर शुक्ल जनपद बलिया
6. प्र0उ0नि0 मंयक कुमार चितबड़ागांव
7. हे0का0 राकेश कुमार यादव स्वाट
8. हे0का0 लवकेश पाठक स्वाट
9. हे0का0 रोहित कुमार सर्विंलांस
10. हे0का0 जशवीर सिंह स्वाट
11. का0 श्याम कुमार स्वाट
12. का0 महेश कुमार स्वाट
13. का0 शशिभूणण स्वाट
14. का0 मंजीत यादव स्वाट
15. का0 अर्जून यादव सर्विलांस
16. का0 विनोद रघुवंशी सर्विलांस
17. का0 विकाश सिंह सर्विलांस
18. का0 सत्यप्रकाश पटेल थाना चितबड़ागांव बलिया
19. आब0 का0 प्रवीण कुमार सिंह जनपद बलिया
20. आब0 का0 अतुल कुमार सिंह जनपद बलिया
21. आब0 का0 शिवपूजन जनपद बलिया
22. आब0 म0का0 विभा कुमारी जनपद बलिया।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...