बलिया की खिलाडी गरिमा सिंह को -61 किग्रा. भार वर्ग में मिला कांस्य पदक

ऑल इण्डिया कराटे चैंपियनशिप में यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए प्राप्त किया स्थान
बलिया। कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में उत्तराखण्ड के परेड ग्राउंड में 8 से 12 मई तक चलने वाली ऑल इण्डिया कराटे चैंपियनशिप जिसमें 28 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेश और 2 सविसेज सहित 37 टीमों ने प्रतिभाग किया।

 कड़े मुकाबले के बाद जनपद बलिया की महिला खिलाडी गरिमा सिंह ने -61 किग्रा. भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए ओड़िसा के खिलाडी को 4–6 से, गुजरात को 2–8 से, कर्नाटक के खिलाडी को 4–9 से व वेस्ट बंगाल को 4–7 के अंतर से लगातर पांचवी जीत हासिल कर सेमी फाइनल में अपना जगह बनाने के बाद उत्तराखंड के खिलाडी से रोमांचक मुकाबले में 0–1 के अंतर से शिकस्त खाकर बलिया की झोली में कांस्य पदक डाल कर आगामी 38 वीं नेशनल गेम्स में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव एवं उत्तर प्रदेश टीम कोच की भूमिका निभा रहे सुमित झा ने दूरभाष पर दी। 
गरिमा सिंह की जीत बलिया कराटे खेल जगत के लिए गर्वांवित पल: बाल कृष्ण मूर्ति 
स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष बाल कृष्ण मूर्ति ने इस उपलब्धि को बलिया कराटे खेल जगत का गर्वांवित पल बताते हुए कहा कि सीनियर महिला वर्ग का नेशनल कराटे में जिले का यह पहला पदक है। इस उपलब्धि के साथ नेशनल गेम्स में जिले के खिलाडी इसमें बलिया जिले का नाम रोशन करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा