बलिया से तय होती है देश की राजनीति: वंदना तिवारी

लोकसभा क्षेत्र बलिया से सांसद की उम्मीदवारी का दावा किया पेश 
बलिया। महिला सशक्तिकरण, संसद में महिलाओं की भागीदारी, सबका साथ- सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मोदी मिशन को धार देने के लिए जिले की बेटी वंदना तिवारी ने बलिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद की उम्मीदवारी का दावा पेश किया है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए वंदना तिवारी ने कहा कि मै 1996 से भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता हूं और अनवरत सक्रिय रूप से संगठन का काम कर रही हूं। बलिहार, रामगढ़ की रहने वाली वंदना तिवारी ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से एमए किया है। कहा कि संगठन की प्राथमिक इकाई से काम करते हुए वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हूं।

उन्होंने कहा कि मै शिक्षिका भी रही हूं और हिंदी, इंग्लिस भोजपुरी, बंगाली एवं पंजाबी जानती हूं। वर्तमान समय में मैं नेशनल स्यूमन राइट्स फाउंडेशन की नेशनल लीगल सेल की ज्वाइंट सेक्रेटरी, इंडियन सिविल आर्मी की चेयरपर्सन, इंडियन वूमेन ट्रस्ट की चेयरमैन भी हूं। हमारी पार्टी देश के सभी वर्ग की महिलाओं को सरकार और संगठन में सम्मान देने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ जुटी है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि आजादी के बाद भाजपा पहली वह राजनैतिक दल है, जिसने अपने दल और सरकार में महिलाओं को राजनैतिक भागीदारी देने काम किया है।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन