पुण्यतिथि पर दो हजार कंबल का हुआ वितरण


मनाई गई स्वर्गीय राम बहादुर सिंह की पुण्यतिथि 
सहतवार (बलिया)। नगर पंचायत सहतवार के समाजसेवी अजय सिंह के चाचा जी स्वर्गीय राम बहादुर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर श्रीमती केतकी सिंह विधायक बासडीह ने स्वर्गीय राम बहादुर सिंह के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 
इस मौके पर लगभग दो हजार जरूरतमंद लोगों में कंबल का वितरण किया गया। साथ ही कुछ विशिष्ट जनों को भी उन्होंने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से  अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष व व्यापारी नेता अरविंद गांधी, भाजपा सलेमपुर लोकसभा के नेता संपूर्णानंद गुप्ता, शिवाजी सिंह, दिनेश तुरैहा, गोल्डन, रंजन सिंह, दीपक सिंह, दीनबंधु गुप्ता, बंटी गुप्ता, दिलीप गुप्ता, हृदय गुप्ता, विनय गुप्ता, लक्ष्मण सिंह आदि बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी