सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 6 जनवरी को आएंगे बलिया


दिवंगत जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के परिजनों से करेंगे मुलाकात
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्य्मंत्री अखिलेश यादव आगामी 6 जनवरी को दोपहर में बलिया आएंगे।
     
 पूर्व मुख्य्मंत्री 6 जनवरी को पार्टी के दिवंगत जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव एवं जिला सचिव रहे स्व. राजेन्द्र पाण्डेय के परिवार के सदस्य से मिलकर इस दुःख की घड़ी में उनके दर्द को साझा करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी, विधायक संग्राम सिंह यादव, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सनातन पाण्डेय, जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी", राजन कनौजिया, शशिकांत चतुर्वेदी, अनिल राय, बीरबल राम, राजेन्द्र यादव, अमित सिंह, विनय गोड आदि ने हेलीपैड बनने वाले स्थान पर जा कर देखा। तथा तैयारी प्रारम्भ किया।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-