स्नानार्थियों के सेवार्थ गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत लगाएगा सहायता शिविर


कार्तिक पूर्णिमा स्नान में आने वाले स्नानार्थियों के सेवार्थ लगेगा शिविर
बलिया। गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को राष्ट्रीय सेवक संघ कार्यालय बलिया में सम्पन्न हुई, जिसमें कार्तिक पूर्णिमा स्नान में आने वाले स्नानार्थियों के सेवार्थ सहायता शिविर लगाने हेतु आवश्यक विचार - विमर्श हुआ। 
बैठक में यह तय किया गया कि  शिविर के माध्यम से भूले - विसरे लोगों को मिलाने के साथ ही आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था, चाय - पानी की व्यवस्था एवं आवश्यक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाय। इसके लिए गंगा समग्र के  सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गयी।  बैठक में सह प्रांत संयोजक राजनारायन तिवारी, शैक्षिक आयाम प्रमुख डा० गणेश पाठक, जिला संयोजक धन्नजय उपाध्याय, नगर प्रचारक अविनाश जी, राजेश महाजन, जवाहर सिंह, संजय गुप्त, सुरेन्द्र नाथ दूबे, दीपक कुमार वर्मा, सतीश कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, विनय कुमार विसेन, देवनारायण पाण्डेय, संतोष कुमार तिवारी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन