Sunday, November 19, 2023

लोक मंगल कामना के साथ छठ व्रती महिलाओ ने निवेदित किया पहला अर्घ्य


आस्था के महापर्व पर श्रीनाथ सरोवर बिखेर रहा था अनुपम छटा
रसड़ा (बलिया)। छठ पूजा के प्रथम दिन रविवार को सायं रसड़ा के ऐतिहासिक नगर के श्रीनाथ सरोवर अन्य सरोवर सहित ग्रामीण अंचलों के सरोवरों व पोखरों की घाटों पर व्रती महिलाओ ने अस्त होते भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य निवेदित कर पूजन-अर्चन आरंभ किया। 
श्रीनाथ सरोवर पर उमड़ा आस्था का सैलाब के बीच लोक मंगल गीतों के साथ-साथ भक्तिमय गीतों से पूरा नगर गुंजयमान रहा। सायं 4 बजे से ही महिलाएं श्रीनाथ सरोवर के घाटों पर पहुंचाना प्रारंभ कर दीं। इस दरम्यान दीपों की रोशनी की जगमगाहट के साथ सरोवर के बीच लगे फौब्बारा मनमोहक व अनुपम छटा बिखेर रहा था। श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी सहित आदर्श नगर पालिका के चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल सहित अन्य समाज सेवियों ने अपने-अपने पंडालों से व्रती महिलाओ का अभिवादन किया। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी मो. फहीम कुरैशी, प्रभारी निरीक्षक रामायण प्रसाद सिंह दल-बल के साथ चक्रमण करते रहे।

चित्र परिचय - रसड़ा के ऐतिहासिक श्रीनाथ सरोवर पर अस्त होते भगवान भाष्कर को प्रथम अर्घ्य निवेदित करतीं व्रती महिलाएं।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

No comments:

Post a Comment

गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु एसडीएम बांसडीह को सौंपा पत्रक

उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती आई है जनजाति प्रमाण पत्र जारी करो के लगे जोरदार नारे.... बांसडीह (बलिया)। उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर...