डॉ ब्रजराज सिंह साधन सहकारी समिति बर्रेबोझ के अध्यक्ष निर्वाचित


  
डॉ सिंह को पांच तो उनके प्रतिद्वंद्वी को मिले चार मत
 चिलकहर (बलिया)।   न्याय पंचायत गोपालपुर अन्तर्गत साधन सहकारी समिति बर्रेबोझ के अध्यक्ष पद के लिये वृहस्पतिवार को दो चिर परिचित प्रतिद्वंदियों डॉ ब्रजराज सिंह एवं निर्भर नारायण सिंह के बीच कांटे के टक्कर में ब्रजराज सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। 

श्री सिंह के समर्थक डेलीगेट (किंग- मेकर) सुशील कुमार चौबे "झब्बू" शिव गोबिंद राम , अरविंद सिंह, अनिता देवी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक डॉ ब्रजराज सिंह के अध्यक्ष पद पर निर्वाचन पर अपार खुशी जाहिर किया है। 

डॉ सिंह के शुभ चिन्तक समर्थक चन्द्र भूषण सिंह, डॉ ब्रजभूषण सिंह पूर्व प्रधान, विनय सिंह पूर्व प्रधान, सुधीर कुमार पाण्डेय, भूपेंद्र कुमार सिंह, रानू सिंह, प्रशांत दीपक, विनय कनौजिया, बबलू राजभर, मजीद अंसारी आदि ने श्री सिंह के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
रिपोर्ट: गोपीनाथ चौबे

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा