Sunday, August 27, 2023

चोरी के उपकरण के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार


कब्जे से अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद
बलिया। जनपद के थाना नगरा पुलिस द्वारा चोरी के उपकरण व अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ दो नफर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलिया एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा फहीम कुरैशी व अतुल कुमार मिश्र थानाध्यक्ष नगरा बलिया के कुशल निर्देशन में थाना नगरा पुलिस को सफलता मिली है।  
 
इस क्रम में आज रविवार को उ0नि0 छुन्ना सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोरी से संबंधित 02 नफर अभियुक्तों 1. आकाश गुप्ता पुत्र स्व0 चन्द्रिका गुप्ता निवासी ग्राम सुपापाली थाना नगरा जनपद बलिया 2. आकाश गौंड़ उर्फ आर्यन पुत्र विधिचन्द्र निवासी ग्राम सुपापाली थाना नगरा जनपद बलिया को सिसवारकला चट्टी बहद ग्राम सिसवारकला के पास से समय करीब 01.50 बजे रात्रि में हिरासत पुलिस लिया गया। उपरोक्त दोनों अभियुक्तगणों के कब्जे से एक-एक अदद तमंचा .315 बोर व एक-एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर का व 02 अदद छोटी-बड़ी छेनी , 01 अदद लोहे का हथौड़ी, 01 अदद लोहे की छोटी आरी भी बरामद हुआ। 

इस संबंध में अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 289/23 धारा 401 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट  का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया गया। 
 
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
  मु0अ0सं0 289/23 धारा 401 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट  थाना नगरा बलिया। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
(1). आकाश गुप्ता पुत्र स्व0 चन्द्रिका गुप्ता निवासी ग्राम सुपापाली थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 24 वर्ष
(2). आकाश गौंड़ उर्फ आर्यन पुत्र विधिचन्द्र निवासी ग्राम सुपापाली थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 23 वर्ष

आपराधिक इतिहास— ( आकाश गुप्ता पुत्र स्व0 चन्द्रिका गुप्ता)
1. मु0अ0सं0 289/23 धारा 401 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट  थाना नगरा बलिया
2. मु0अ0सं0 24/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नगरा बलिया 
3. मु0अ0सं0 30/21 धारा 60 EX ACT थाना नगरा बलिया
4. मु0अ0सं0 110/22 धारा 411,420,467,468,471 भादवि थाना नगरा बलिया 
5. मु0अ0सं0 111/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नगरा बलिया
6. मु0अ0सं0 38/22 धारा 379,411 भादवि थाना पकड़ी बलिया 
7. मु0अ0सं0 59/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भीमपुरा बलिया 
8. मु0अ0सं0 104/23 धारा 41/411, 413,419, 420 भादवि थाना भीमपुरा बलिया 
9. मु0अ0सं0 105/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भीमपुरा बलिया।

आपराधिक इतिहास— ( आकाश गौड़ उर्फ आर्यन पुत्र विधिचन्द्र)
1. मु0अ0सं0 289/23 धारा 401 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट  थाना नगरा बलिया
2. मु0अ0सं0 110/22 धारा 411,420,467,468, 471 भादवि थाना नगरा बलिया 
3. मु0अ0सं0 38/22 धारा 379,411 भादवि थाना पकड़ी बलिया।

बरामदगी-
1. 02 अदद छोटी-बड़ी छेनी, 01 अदद लोहे का हथौड़ी , 01 अदद लोहे की छोटी आरी  ।
2. 02 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री छुन्ना सिंह थाना नगरा बलिया   
2. का0 प्रिन्स प्रजापति थाना नगरा बलिया
3. का0 रामअवतार पटेल थाना नगरा बलिया।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...