गर्ल्स इंटर कालेज में किया गया पौधरोपण


बच्चों तथा अध्यापकों ने कम से कम एक वृक्ष लगाने का लिया संकल्प
बलिया। जिला हरियाली अभियान बलिया के संयोजक राजनारायण तिवारी के संयोजकत्व में यू. एन.आर. गर्ल्स इण्टरमीडिएट कालेज, पिंडारी (सीताकुण्ड) में शनिवार को अमरूद, महुआ, सहजन, चम्पा,गुड़हल, बड़हल एवं हरिशंकरी का पौधा रोपण किया गया।
पौधरोपण गंगा समग्र गोरक्ष प्रान्त टोली के डा. गणेश पाठक, डा.सुरेश, सुरेन्द्र दुबे, धनंजय उपाध्याय, राजेश महाजन तथा राष्ट्र सेविका समिति की बहन प्रियंवदा, डा. सुभाषिनी तिवारी, वीना शुक्ल, रिंकू आदि द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय की छात्रायें, शिक्षक उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुधीर पांडेय जी ने तथा मंच संचालन राजेश महाजन ने किया। बच्चों तथा अध्यापकों ने कम से कम एक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। बच्चों में पौधे वितरित भी किये गये।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन