पौधा लगेगा तो चारों तरफ दिखेगा हरियाली


नपं चितबड़ागांव में ईओ के नेतृत्व में हुआ पौधरोपण
चितबड़ागांव (बलिया)। प्रदेश शासन के मंशा के अनुरूप एवं उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी बलिया रविंद्र कुमार के मार्गदर्शन में शनिवार को आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।

 इस दौरान बताया गया कि पौधारोपण जन आंदोलन 2023 के रूप में भारी पैमाने पर किया जा रहा है। वृक्ष लगाना कई फायदे हैं। एक तो भरपूर मात्रा में लोगों को ऑक्सीजन मिलता है दूसरा तरह-तरह की फल भी पेड़ों पर लगते हैं। लेकिन आज के डेट में लोग पेड़ों को काटते हैं इसीलिए इतनी बीमारियां उत्पन्न होती हैं। पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ तथा बच्चे के जन्मदिन पर एक पौधा लगाएं, शादी करने के बाद एक पौधा लगाएं, शादी के सालगिरह पर एक पौधा लगाएं। इतना हम लोग यह शपथ ले पौधा लगेगा तो चारों तरफ हरियाली ही दिखेगा।

इस अभियान में क्षेत्राधिकारी सदर अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि वृक्ष लगाना एक अच्छी पहल है। आइए हम सब मिलजुल कर एक एक पौधा लगाएं। इसके अलावा चितबड़ागांव के थाना अध्यक्ष एस नागर ने भी पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ अभियान से ही हरा-भरा हमारा चितबड़ागांव होगा।

इस कार्यक्रम के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर अजीत कुमार, वरिष्ठ सभासद डॉक्टर अखिलेश सिंह, जितेंद्र सिंह के अलावा सभी कर्मचारीगण के साथ सम्मानित सभासद गण भी मौजूद थे।
रिपोर्ट:असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन