बलिया जिला अस्पताल पर किया गया शरबत का वितरण

बांसडीह विधायक केतकी सिंह के निर्देश पर हुआ वितरण
बलिया। हीट वेव के जारी कोहराम के बीच इस समस्या से निजात हेतु भारतीय जनता पार्टी के बासडीह विधायिका केतकी सिंह के आदेशानुसार 19 जून 2023 को जिला चिकित्सालय पर अनिकेत वर्धन सिंह के नेतृत्व में मरीजों के बीच ठंडे पानी का वितरण किया गया। वही 20 जून दिन मंगलवार को शरबत का वितरण किया गया।
अनिकेत वर्धन सिंह ने बताया कि आज हम लोग शरबत वितरण कर रहे हैं। कल हम लोग और भी कोई ठंडी वस्तुओं का वितरण करेंगे। जब तक या भीषण गर्मी पड़ती रहेगी तब तक हम लोग जिला चिकित्सालय पर मरीजों के बीच कुछ न कुछ वितरण करेंगे। हमारी विधायिका केतकी सिंह का आदेशानुसार यह कार्य किया जा रहा है। इसमें अभिषेक सिंह, अमिताभ मिश्रा, विपुल, अमन, सूरज, वैभव, सुमित, मुलायम, सुभाष ने भी खूब मदद किया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी