बच्चियो को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति किया गया जागरूक

गड़वार महिला पुलिस टीम द्वारा नारी सशक्तिकरण अभियान अंतर्गत दी गई जानकारी
बलिया। जनपद के थाना गड़वार महिला पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति/ नारी सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो संबधी कार्यवाही, महिलाओं तथा छात्राओं, स्कूली बच्चियो को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एव नशा मुक्ति अभियान के बारे में ग्राम बिसुकिया के ग्राम सचिवालय में उपस्थित महिलाओ एवं बच्चियो को अवगत कराते हुए सभी को जागरूक किया गया।

उन्हें मजबूती के साथ अपने विरुद्ध होने वाले अपराध का मुखर होकर विरोध करने के लिए प्रोत्साहित किया गया और इस सम्बन्ध में बने हुए कानून व सहायता प्रदान करने वाली  विभिन्न संस्थाओं के बारे में बताते हुए टोल फ्री नम्बर -112, 1090, 1097, 102, 181, 1076, 1098 व 108 से अवगत कराया गया। साथ ही थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी गई व उससे सम्बन्धित पुस्तिकाएं बांटी गई।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन