धारदार हथियार से पत्नी को किया लहुलूहान


पारिवारिक विवाद के बीच हुई घटना
रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के नागपुर गांव में मंगलवार की सुबह पति- पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बीच पति ने अपने पत्नी को धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर लहुलूहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल भागमानी देवी को रसड़ा अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें चिंता जनक स्थिति में रेफर कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार पति देवेंद्र राम व पत्नी भागमानी देवी के बीच किसी बात को लेकर कुछ समय से विवाद चला आ रहा था।  मंगलवार की सुबह इसी विवाद ने तुल पकड़ लिया और पति देवेंद्र राम ने धारदार हथियार से उसके गर्दन पर वार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद देवेंद्र भाग निकला। वहीं गांव वालों ने उसे घायल महिला को रसड़ा सीएचसी पहुंचाया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जूट गई है।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी