बलिया मण्डल में महिला सम्मान बचत पत्र योजना में खुल चुके है 841 खाते: संजय त्रिपाठी

महिला सम्मान बचत पत्र से महिलाएं करवा रही अपना भविष्य सुरक्षित
बलिया। महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्साहित करने और ज्यादा ब्याज देने के उद्देश्य से सरकार ने महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की है। इसमें पैसे जमा करने पर, आपको किसी भी सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस FD से ज्यादा ब्याज मिलता हैं। 

महिला सम्मान बचत पत्र भारत सरकार की नई सेविंग स्कीम है, जिसमें सिर्फ महिलाओं और लड़कियों का अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इसमें 2 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं, जिन पर 7.50% के हिसाब से ब्याज मिलेगी। इस अकाउंट में आपका 2 साल तक पैसा जमा रहेगा और 2 साल बाद आपकी पूरी जमा और ब्याज को जोड़कर पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। कोई भी भारतीय महिला या लड़की अपने नाम महिला सम्मान बचत पत्र का अकाउंट खुलवा सकती है। 18 वर्ष से अधिक उम्र की कोई भी महिला अपने नाम यह अकाउंट खुलवा सकती हैं। 18 वर्ष से कम उम्र होने पर उसके अभिभावक की ओर से यह अकाउंट खुलवाया जा सकता हैं। कम से कम 1000 रुपए जमा करके अकाउंट खोला जा सकता है। अधिकतम 2 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं। एक व्यक्ति के नाम कई अकाउंट भी खोले जा सकते हैं, लेकिन सभी अकाउंट की टोटल जमा 2 लाख रुपए से अधिक नही होनी चाहिएI इसके अतिरिक्त एक खाता खोलने के पश्चात दूसरा खाता तीन माह बाद ही खोला जा सकता हैंI जमा पैसे पर सरकार 7.5% के हिसाब से ब्याज देगी। तिमाही चक्रवृद्धि के हिसाब से ब्याज जुड़ती हैं और आपका पैसो बढ़ता जाता हैं। रु 2 लाख का खाता खोलने पर 2 साल बाद खाता पूरा होने पर रु 232044/- का भुगतान होगाI 

डाक अधीक्षक बलिया मण्डल संजय त्रिपाठी ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक बलिया मण्डल में 841 खाते खोले जा चुके हैं एवं इसके लिए सभी डाकघर में विशेष अभियान भी चलाया जा रहा हैं।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन