Saturday, April 29, 2023

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने संत कुमार को दिया समर्थन

बलिया नपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी है संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता
बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी की गरिमामय उपस्थिति में शनिवार की शाम शहर के भृगु आश्रम स्थित बांबे बिल्डिंग मैटेरियल्स पर संगठन के नगर कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष पद प्रत्याशी संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता को सर्वसम्मति से समर्थन की घोषणा की।
इस मौके पर श्री गांधी ने संत लाल को संगठन का झंडा भेंट किया। साथ ही साथ भारी बहुमत से संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता को जिताने का भी संकल्प लिया गया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष पद प्रत्याशी संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता भी मौजूद रहे। 
बैठक में प्रमुख रूप से संजय कुमार गुप्ता जिला मंत्री, युवा जिला अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, नगर महामंत्री लक्ष्मण गुप्ता, सुनील वर्मा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष जय शंकर वर्मा, सूचना मंत्री प्रीतम गुप्ता, अमित कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, शशिकांत वर्मा, पप्पू गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, उप महामंत्री संजय गुप्ता, भारतीय तुरैहा चेतना महासभा के जिला अध्यक्ष दिनेश तुरैहा, कन्हैया लाल वर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता सहित बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...