वार्ड नं.4 में झिंगन के नेतृत्व में लगा निःशुल्क जांच शिविर

वार्ड के सैकड़ो लोगो ने कराया अपना जांच
बलिया। नगर पालिका बलिया क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में जी.एन.के छपरा महिला हॉस्पिटल रोड विजयीपुर में सभासद प्रत्याशी अखिलेश सिंह 'झिगन' के नेतृत्व मे आयुष्मान भारत योजना शांति देवी नेत्रालय के तरफ से निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया।
इस मौके पर झिगन ने बताया कि हमारे वार्ड में जितने भी गरीब असहाय लोग हैं  उन्होंने शिविर में आकर अपना निःशुल्क चेकअप कराया। साथ ही अपना आंख बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन भी करवाया। जिनके पास आयुष्मान कार्ड या लाल कार्ड है उनका निःशुल्क ऑपरेशन होगा जिसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद। साथ ही शांति देवी नेत्रालय को भी धन्यवाद दिया। इस दौरान मु. रियाजुक अंसारी, डॉक्टर धर्मपाल, नियाज अहमद, अजीत बंटी, गोविंद सिंह, तालिब, गफ्फार अली, लालबाबू व दर्जनों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी