प्रधानमंत्री जी की 100वीं "मन की बात" पर टीडी कालेज में होगा कार्यक्रम


राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष आतिफ रशीद होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
बलिया। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा एवं भाजपा समर्थित राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज़ के तत्वावधन में प्रधानमंत्री मा० नरेन्द्र मोदी जी की 100वीं "मन की बात" हेतु मनोरंजन हाल", टी०डी० कालेज के प्रांगण में दृश्य एवं श्रवण हेतु 30 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होना निश्चित है। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० आतिफ रशीद जी, पूर्व उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (दर्जा केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार) व पूर्व सदस्य, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत सरकार व राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज़ की उपस्थिति सुनिश्चित है। इस कार्यक्रम में आफताब आलम जिला अध्यक्ष बलिया, राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज़ ने ओबीसी समाज व मुस्लिम पसमांदा समाज के लोगो को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। 
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा