बोलेरो बाइक की टक्कर से चपेट में आए दो युवक

 एक की मौत व दूसरा गम्भीर रूप से घायल 
रसडा (बलिया)। रसड़ा- कासमाबाद गाजीपुर मार्ग के अखनपुरा मोड़ के समीप बुधवार को अपरान्ह लगभग 2 बजे तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार छात्र संस्कार सिंह (19) पुत्र बृजेश सिंह निवासी अठिलापुरा की मौत हो गई। जबकि उसका साथी अंकित गुप्ता (20) निवासी सिंगही गंभीर रूप से घायल हो गया। 

इकलौते पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही घर के स्वजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। उसकी मौत से घर परिजनो रोते बिलखते देख गांव वालो की आखें ढाबा जारी थीसिस पाकर  चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरों को कब्जे लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर में कक्षा 10वीं का छात्र संस्कार सिंह अपने साथी छात्र अंकित गुप्ता के साथ बाइक से विद्यालय की तरफ जा रहे थे कि अखनपुरा मोड़ के समीप बोलेरो ने सामने से उनकी बाइक मे टक्कर मार दी। दोनों घायलों कोर्स पास के लोग रसड़ा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने छात्र संस्कार सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अंकित गुप्ता का उपचार चल रहा है।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन