श्री जमुना ट्रेडिंग कंपनी द्वारा सैकड़ों लोगों की निःशुल्क सेवा


किया जाएगा कार्ड धारकों का निःशुल्क ऑपरेशन
बलिया। भृगु आश्रम मंदिर के पीछे श्री जमुना ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर मुकेश साहनी के नेतृत्व में शांति देवी नेत्रालय आयुष्मान भारत योजना के तहत सैकड़ों गरीब लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच किया गया।
मुकेश साहनी ने बताया कि जिनके पास भी लाल कार्ड या आयुष्मान कार्ड है उनको निःशुल्क दवा साथ ही मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन भी किया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार को बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत ऐसे कितने गरीब परिवार है जिनको निःशुल्क उपचार मिल रहा है जो बहुत ही बड़ा एक सेवा माना जाता है। इस दौरान धनंजय प्रसाद, संदीप साहनी, लक्ष्मण साहनी, छोटे लाल साहनी व अंसारी जी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-