Friday, March 24, 2023

बलिया के 25 किसान तीन दिवसीय कैट भ्रमण हेतु हुए रवाना

पूर्व कुलपति प्रो लल्लन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बलिया। माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया, बलिया द्वारा नाबार्ड के सहयोग से बलिया जिले से 25 किसानों के दल को तीन दिवसीय कैट भ्रमण के लिए पूर्व कुलपति प्रो लल्लन सिंह और नाबार्ड के डी डी एम मोहित यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रो लल्लन सिंह पूर्व कुलपति गढ़वाल  विश्वविद्यालय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के लिए यह सौभाग्य की बात है कि कृषि की उन्नति एवं विकास के लिए नाबार्ड के माध्यम से किसान आधुनिक खेती से जुड़ रहे है। किसानों को उन्नतिशील खेती हेतु आचार्य नरेन्द्र देव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या पर भ्रमण कराया जा रहा है, जिससे किसान कृषि सम्बन्धित नई तकनीकी अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर आत्मनिर्भर बन कर भारत सरकार के सपनों को साकार कर सकते है। 

माँ सुरसरी सेवा संस्थान द्वारा चयनित किसानों को फील्ड भ्रमण एवं वैज्ञानिक व्याख्यानों द्वारा उचित मार्गदर्शन किया जाएगा, जिससें किसानों को वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरुक करनें में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 25 प्रगतिशील किसानों को संस्था कुमारगंज, अयोध्या में स्थित आचार्य नरेन्द्र देव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के फार्म हाउस पर सघन बागवानी, शीड प्रोसेसिंग यूनिट, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट आदि की जानकारी दी जायेगी। इसी के साथ भ्रमण के दौरान किसानों को हर्बल गार्डेन, शब्जी आदि की खेती एवं सिंचाई की ड्रिप एरिगेशन, स्प्रिंकलर आदि नई पद्धिति के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जायेगी। साथ ही एफ.पी.ओ. के गठन में भी यह भ्रमण सहायक होगी, जिससे किसानों के आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव डॉ सुधीर कुमार सिंह ने किया।

इस दौरान राजनारायण सिंह, नितेश उपाध्याय, जय प्रकाश सिंह, चन्द्रभान सिंह, स्वामी नाथ राजभर, विजय बहादुर सिंह, वीरेंद्र सिंह, पंचदेव राजभर, जगमोहन वर्मा, ननहकू कुशवाहा, शिवजी कुशवाहा, सुरेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, जियाउ राम, रविंद्र वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, सचिन कुमार, मनीष, ताज अंसारी, श्याम बिहारी चौरसिया, शिव गोविंद राम, परमहंस वर्मा, धीरेंद्र कुमार यादव, लक्ष्मण कुशवाहा, लाल मोहर कुशवाहा, युवराज कुमार, सहित सभी चयनित 25 किसान उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...