खाद्य तेल व्यापार मंडल बलिया के अध्यक्ष बने रोहित कुमार


महामंत्री पद पर हर्षित कुमार कश्यप व उपाध्यक्ष बने श्याम सुंदर गुप्ता 
बलिया। जनपद के सुप्रसिद्ध एक होटल में खाद्य तेल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा नवनिर्वाचित पद का गठन किया गया  जिसमें सर्वसम्मति से खाद्य तेल व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोहित कुमार राजू को चुना गया।
महामंत्री पद पर हर्षित कुमार कश्यप(राजा), उपाध्यक्ष श्यामसुंदर गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष संदीप कुमार सन्नी को चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि हमें अपने संगठन से इतना बड़ा पद मिला है उसके लिए तहे दिल से धन्यवाद। मैं इस पद पर अपनी निष्ठा पूर्वक कार्य करूंगा। यदि हमारे व्यापारियों पर किसी भी प्रकार की समस्या आती है हम लोग मिलकर उस समस्या का निदान करेंगे। 

इस दौरान संजीव कुमार डंम्पू, कैलाशी प्रसाद, अजय कुमार रौनियार, आलोक कुमार, गप्पू  कुमार, प्रदीप कुमार रिंकू रौनियार सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी