Monday, January 23, 2023

चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक गिरफ्तार

थाना सिकन्दरपुर द्वारा सुसंगत धाराओं में किया गया अभियोग पंजीकृत 
बलिया। जनपद के थाना सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद करने में पुलिस ने सफलता पाई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस  अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिकन्दरपुर पुलिस को सफलता  मिली है। 23 जनवरी दिन सोमवार को थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर जमुई चट्टी के पास से विपुल राजभर पुत्र निठाली राजभर निवासी मुड़ियापुर वार्ड न0 2 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी की एक अदद मोटर साइकिल बरामद हुई। उक्त के सम्बन्ध में थाना सिकन्दरपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभि0 का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

पंजीकृत अभियोग-
 मु0अ0सं0- 25/2023 धारा धारा 41,411,414,420 भादवि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया  ।
 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. विपुल राजभर पुत्र निठाली राजभर निवासी मुड़ियापुर वार्ड न0 2  थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

बरामदगी का विवरण-
1.  1 अदद मोटरसाइकिल नम्बर UP60 J 7585

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री दिनेश पाठक थाना सिकन्दरपुर बलिया 
2.  का0 सुनील शाह थाना सिकन्दरपुर बलिया
3. का0 विजय यादव थाना सिकन्दरपुर बलिया
4. का0 बृजेश कुमार थाना सिकन्दरपुर बलिया।

रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...