Tuesday, January 31, 2023

बालिका सीनियर ग्रुप में खुश्बू कश्यप व जूनियर ग्रुप में संजना रही प्रथम

पांच ग्रुप में हुआ एकलव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
बलिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी "परमज्ञान एकलव्य सेवा संस्थान एवं एकलव्य मिशन बलिया" के द्वारा एकलव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन पांच ग्रुपों में रामपुर चिट, चितबड़ागांव में किया गया। जिसमें बालिकाओं का दो ग्रुप जूनियर और सीनियर और बालकों का तीन ग्रुप जो 14 वर्ष से 16 वर्ष के सीनियर ग्रुप 11 से 13 वर्ष के मध्यम ग्रुप तथा 8 से 10 वर्ष के जूनियर के रूप में एकलव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सुचारू रूप से किया गया। 
एकलव्य दौड़ में बालिका सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान खुश्बू कश्यप, द्वितीय मंजू राजभर, तृतीय बंदना राजभर, खुश्बू भारती व जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान संजना, द्वितीय में मुस्कान शर्मा व तृतीय में करिश्मा राजभर स्थान हासिल की। बालकों में 14-16 वर्ष में गोलू यादव प्रथम, विजय यादव द्वितीय, विजय कश्यप तृतीय, व पंकज प्रसाद, राजू यादव, अखिलेश यादव को सांत्वना पुरस्कार, 8-10  वर्ष में शिवजी प्रथम, अजय द्वितीय, विक्की तृतीय स्थान तथा 11-13 वर्ष में पियूष राजभर प्रथम, अनुराग यादव द्वितीय, लल्लू कश्यप तृतीय व विजय भारती सांत्वना स्थान हासिल किए। एकलव्य दौड़ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में निषाद शक्ति संगठन के अध्यक्ष माननीय हरेराम साहनी, विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्जुन बिंद, प्रभुनाथ चौधरी, निरंजन साहनी (SSB), परशुराम साहनी, राज साहनी, संजीव साहनी, शिवम तिवारी, मन्नू यादव, सोनी कश्यप, अनिल कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।
सभी मुख्य व विशिष्ठ अतिथियों माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। दौड़ की पूरी देख-रेख मन्नू साहनी आर्मी मैन, अनिल कश्यप, पिंटू शर्मा बैंक कर्मी, जियूत कश्यप आर्मी मैन, साहनी कश्यप आर्मी मैन और कार्यक्रम का संचालन अमित भारती ने किया। एकलव्य सेवा संस्थान के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर कश्यप, उपाध्यक्ष अजय साहनी और संरक्षक कामता प्रसाद जी ने सभी धावक को मेडल, प्रमाण पत्र और उचित ईनाम देकर सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...