Friday, January 27, 2023

तुरैहा समाज का जो भी समस्या है उसका समाधान किया जाएगा: केतकी सिंह

तुरैहा चेतना महा सम्मेलन 2023 सम्पन्न
बलिया। भारतीय तुरैहा चेतना महासभा बलिया के तत्वावधान में  गुरुवार को सहतवार स्थित कृषि मंडी समिति बलेउर में "तुरैहा चेतना महा सम्मेलन 2023"  का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केतकी सिंह विधायक बासडीह, पूर्व विधायक शंकर चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश साहू, राजेश पूरा प्रदेश अध्यक्ष फिशरमैन अनुसूचित मोर्चा उत्तर प्रदेश, अरविंद गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश, भगवान दास मझवार, प्रदेश उपाध्यक्ष, फिशरमैन अनुसूचित मोर्चा उत्तर प्रदेश के अलावा विभिन्न जनपदों के तुरैहा समाज के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्रीमती केतकी सिंह ने कहा कि तुरैहा समाज का जो भी समस्या है उसका समाधान किया जाएगा और मेरी सरकार व मैं  तुरैहा समाज के साथ खड़े हैं। 
विशिष्ट अतिथि शिव शंकर चौहान ने कहा कि समाज के गरीब कमजोर लोगों की लड़ाई में लड़ता रहा हूं, लड़ता रहूंगा। विशिष्ट अतिथि अरविंद गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने कहा कि व्यापारी समाज की समस्या हमारी समस्या है। अध्यक्षता रामेश्वर तुरैहा ने व संचालन सुनील कुमार एडवोकेट ने किया। तुरैहा चेतना महासम्मेलन- 2023 में सिवान के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभुनाथ गुप्ता प्रधान बिसौली, विद्या शंकर प्रसाद अध्यक्ष व्यापार मंडल सहतवार, रजनीकांत गुप्ता, रंजन सिंह, दिलीप गुप्ता सभासद, विजय तुरैहा, राजकुमार तुरैहा, कन्हैया तुरैहा, सुरेश तुरैहा, कौशल तुरैहा, प्रेमचंद तुरैहा, लक्ष्मणपुर तुरैहा, जवाहर तुरैहा आदि बहुत सारे लोग उपस्थित रहे। अंत मे भारतीय तुरैहा चेतना महासभा बलिया के जिला अध्यक्ष दिनेश तुरैहा ने सभी उपस्थित जनो के प्रति आभार प्रकट किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...