Wednesday, December 28, 2022

बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी सहित कई ट्रेन हुई निरस्त

सठियाँव-आज़मगढ़-सरायरानी-फरिहा स्टेशनों के मध्य रहेगा प्री-नान इण्टरलॉक
वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता एवं यात्री सुविधा हेतु वाराणसी मण्डल पर स्थित मऊ-शाहगंज खण्ड के सठियाँव-आज़मगढ़-सरायरानी-फरिहा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए 28 दिसम्बर, 2022 से 07 जनवरी, 2023 तक प्री-नान इण्टरलॉक एवं 08 से 10 जनवरी, 2023 तक नान-इण्टरलॉक कार्य तथा 10 जनवरी, 2023 को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा। 

निरस्तीकरणः
- आज़मगढ़ से 04 से 10 जनवरी, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05427 आज़मगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 04 से 10 जनवरी, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05428 वाराणसी सिटी-आज़मगढ़ अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- बलिया से 07 से 10 जनवरी, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05167 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- शाहगंज से 07 से 10 जनवरी, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05168 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- बलिया से 08 से 10 जनवरी, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- शाहगंज से 09 एवं 10 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तनः
- छपरा से 28, 30, 31 दिसम्बर, 2022, 01, 03, 04, 07, 08 एवं 10 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज-जौनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-औंड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जायेगी। 
- सूरत से 28, 29, 30 दिसम्बर, 2022, 01, 04, 05, 06, 08 एवं 09 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग जौनपुर-शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।
- अमृतसर से 28 दिसम्बर, 2022, 02, 04 एवं 07 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29, 31 दिसम्बर, 2022 एवं 07 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग जौनपुर-शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 06, 08 एवं 09 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग जौनपुर-शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।
- दरभंगा से 31 दिसम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-औंड़िहार-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जायेगी।
- गोरखपुर से 01, 08 एवं 10 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज-जौनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-औंड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
- छपरा से 09 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज-जौनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-औंड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
- दरभंगा से 02 एवं 09 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग फेफना-मऊ-शाहगंज-जौनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना-औंड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
- अजमेर से 02, 03, 05 एवं 09 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।
- जयनगर से 07 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग फेफना-मऊ-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना-औंड़िहार-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जायेगी।

शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेटः
- कोलकाता से 02 एवं 09 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 13137 कोलकाता-आज़मगढ़ एक्सप्रेस मऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी तथा यह गाड़ी मऊ-आज़मगढ़ के मध्य निरस्त रहेगी। 
- आज़मगढ़ से 03 एवं 10 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 13138 आज़मगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस मऊ स्टेशन से चलाई जायेगी तथा यह गाड़ी आज़मगढ़-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।

नियंत्रणः
- जयनगर से 30 दिसम्बर, 2022 एवं 03 जनवरी, 2023 को 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- अमृतसर से 01 जनवरी, 2023 को 04650 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- दरभंगा से 04 एवं 07 जनवरी, 2023 को 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...