Friday, December 30, 2022

एक जनवरी को होगी गायत्री शक्तिपीठ में चल रहे अनुष्ठान की पूर्णाहुति

जनपद के 950 गांवों की गायत्री परिवार की टोली की है जिम्मेदारी
बलिया। गायत्री शक्तिपीठ में इन दिनों गायत्री मंत्र जाप का पूर्ण अनुष्ठान गत 40 दिनों से चल रहा है जिसकी पूर्णाहुति एक जनवरी को होगा। जिले के प्रत्येक गांवों की गायत्री मंडली शक्तिपीठ में पहुंच जप कार्य करती है।
गायत्री शक्तिपीठ में अनुष्ठानों के दौर में इन दिनों पूर्ण जप अनुष्ठान विगत 40 दिनों से अनवरत चल रहा है। 
उल्लेखनीय है कि शक्तिपीठ के साधना कक्ष में विधिवत पूर्ण अनुष्ठान की शुरुआत 15 नवंबर को हुई। जिले के 950 गांवों की गायत्री परिवार टोली के जिम्मे यह कार्य वितरित कर दिया गया। एक गांव की मंडली शाम चार बजे से शुरू करती है और अगले दिन शाम चार बजे तक वह मंडली अपने सदस्यों के साथ जप करती है। प्रति दिन जप अनवरत चलता है। शक्तिपीठ प्रभारी विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि जप की पूर्णाहुति एक जनवरी को होगी।

नगर के प्रत्येक वार्ड में चली साप्ताहिक प्रार्थना
गायत्री परिवार द्वारा एक वर्ष से नगर में साप्ताहिक प्रार्थना का दौर चल रहा है। एक निर्धारित समय पर शुक्रवार और शनिवार को सदस्यों ने अक्षत और फुल बांट रविवार के दिन प्रार्थना का स्थान और समय बताया। रविवार को एक साथ सभी 25 वार्डों में सामुहिक प्रार्थना कर विश्व कल्याण की कामना और दुर्बुद्धि दूर करने की प्रार्थना हुई। इस अभियान की पूर्णाहुति भी एक को होगी।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...