नपं बांसडीह के अध्यक्ष प्रतिनिधि मंटू सिंह का निधन अपूरणीय क्षति : कान्हजी


सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने निधन पर जताया दुःख
बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविन्द सिंह 'मंटू सिंह' के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मंटू सिंह का निधन बांसडीह समेत पूरे जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। 

बुधवार को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कान्हजी ने कहा कि बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद सिंह मंटू के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद एवं हृदय को झकझोर देने वाला है। स्वर्गीय मंटू सिंह छोटे भाई समान थे। उनके परिवार से वर्षों से मेरा परिवारिक रिश्ता है। ईश्वर गतात्मा को शान्ति व शोक संतप्त परिवार पर इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी