परमज्ञान एकलव्य प्रतिभा खोज 2022 की परीक्षा सम्पन्न

बिल्थरा रोड के सभी क्षेत्रों से सैकड़ों बच्चों ने लिया भाग
बलिया। परमज्ञान एकलव्य प्रतिभा खोज 2022 की परीक्षा रविवार को शाहपुर आफगा, बिल्थरा में शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस तहसील स्तरीय परीक्षा में बिल्थरा रोड के सभी क्षेत्रों से सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया।
बताते चले कि परमज्ञान एकलव्य सेवा संस्थान एवम मिशन द्वारा  हर जनपद के तहसीलों में प्रतिभा खोज के माध्यम से प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मान तथा शैक्षिक सहयोग किया जाता है। एकलव्य प्रतिभा खोज परीक्षा में मुख्य रूप से फूलबदन कश्यप, प्रवीण कश्यप, रोहन कश्यप, सीता कश्यप, दीपक कश्यप, रणजीत जी, जय प्रकाश सर, कृष्ण कुमार जी, रीता कश्यप, सोनू सर इत्यादि शिक्षको का सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन