रामकथा एवं श्रीभागवद् कथा का समापन

श्री अवधेशदास झारखंड द्वारा संगीत मय कथा सुन लोग हुए आत्म विभोर"
चिलकहर (बलिया)। तहसील रसड़ा के ग्राम गोपालपुर के दक्षिण टोला में स्थित श्रीराम पाण्डेय के ठाकुरजी मंदिर पर रामकथा एवं श्री मद्भभागवद कथा का आयोजन किया गया था, जिसमें एक माह तक श्रीरामचरित्र मानस मासपरायण एवं शायम प्रवचन हुआ का आयोजन किया गया।
राम कथा के बाद सात दिनों तक श्री मद्भागवत संगीतमय प्रवचन महंत अवधेश दास झारखंड  द्वारा किया गया। कथा की पूर्णाहुति हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण सम्पन्न हुआ। एक माह से अधिक समय तक चले इस कथा में ग्रामीणों ने महंत अवधेशदास झारखंड के मुखारविंद से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम एवं योगेश्वर श्री कृष्ण के रसमय कथामृत का रसास्वादन किया।
रिपोर्ट: गोपीनाथ चौबे

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन