Sunday, October 23, 2022

सेवा सदन स्कूल के बच्चों ने बनाया आकर्षक रंगोली

दीपोत्सव कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने पूरे स्कूल को दीप से सजाया
सोहाव (बलिया)। माँ सुरसरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित सेवा सदन स्कूल, कथरिया पर दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में स्कूल की सभी छात्र-छात्राओं ने रंगोली और दीप से पूरे स्कूल को सजाने का कार्य किया गया।
सभी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि दीपावली का पर्व उल्लास, भाई-चारे व प्रेम का संदेश फैलाता है। यह पर्व हमारे जीवन में धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक विशिष्टता रखता है। पूरे देश में दीपावाली मनाने के कारण एवं तरीके अलग हैं। पर सभी जगह यह त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है  अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह पर्व समाज में उल्लास, भाई-चारे व प्रेम का संदेश फैलाता है। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर राजनारायण सिंह ने किया। 
इस दौरान अशोक कुमार सिंह, भोला नाथ यादव, गौरव सिंह, पूजा सिंह, अंजली कनौजिया, सुनैना सिंह, प्रभुनाथ राजभर आदि सहित सभी शिक्षकों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन सिंह ने सभी शिक्षकों एवम बच्चों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...