Friday, October 21, 2022

खाद्य विभाग ने जब्त की हानिकारक रंगीन मसूर दाल

चौक जापलिनगंज स्थित मिठाई के दो प्रतिष्ठानों से चार नमूने किए गए संग्रहित
बलिया। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय डॉ वेद प्रकाश मिश्र एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 लाख 97 हजार 776 रुपये के मसूर के दाल को जब्त किया है।खाद्य विभाग की यह कार्यवाही होली के त्यौहार पर मिलावटखोर सक्रिय ना हो सके इसके लिए की जा रही है।

मानव स्वास्थ्य के लिये हानिकारक रंगीन मसूर दाल के विक्रय की पुष्टि होने पर गुरुवार को सहायक आयुक्त खाद्य आजमगढ मण्डल आजमगढ़ वीके पाण्डेय के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने चमन सिंह बाग रोड पर दाल के दो थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठान पर छापामारी कार्यवाही की। इसमे मसूर दाल दो नमूनें जाँच हेतु संग्रहीत किये गये साथ ही 5366 किग्रा जिसकी कीमत  3,97,776 रुपये है को जब्त कर उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ता के अभिरक्षा में दिया गया। इसके बाद छापेमार दल नया चौक जापलिनगंज पहुंची। यहां मिठाई के दो प्रतिष्ठानों से छेना की रंगीन मिठाई, नारियल का बुरादा, खोया एवं पनीर के चार नमूने संग्रहित किये। सभी 6 नमूनों को जॉच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया गया।

सहायक आयुक्त खाद्य आजमगढ मण्डल आजमगढ ने बताया कि  दीपावली व छठ पर्व को देखते हुये विभाग सक्रियता से मिलावट खोरों पर लगाम लगायेगा तथा आमजनमानस को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु लगातार छापामार कार्यवाही होती रहेगी। खाद्य विभाग की कार्यवाही के समय व्यापारी नेता अरविन्द गांधी, राजेश गुप्ता, एस आई अमरजीत यादव मौजूद थे।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...